MP Mung Panjiyan 2025: नमस्कार किसान साथियों मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जायद की फसल मूंग एवं उड़द के लिए पंजीयन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से और कब से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी के लिए वर्ष 2025 में पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको जानकारी देने वाले हैं कि इस वर्ष आप कितने रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अपनी मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर बेचेंगे तो लेख को आखिर तक पड़े।
दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में राज्य के सभी जिले में उपस्थित एवं पदस्थ पटवारी को एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें पटवारी को अपने क्षेत्र में जायद में बोई जाने वाली फसल की गिरदावरी के संबंध में निर्देशित किया गया है एवं समय सारणी जारी करते हुए समस्त पटवारी को यह सूचित किया गया है कि वह निर्धारित तिथि के अंदर अपने क्षेत्र में गिरदावरी का कार्य पूरा करें जिसको लेकर संपूर्ण विवरण सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में उपलब्ध है। नीचे हम आपको प्रशासन द्वारा जारी किया गया यह आदेश उपलब्ध करवा रहे हैं दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। और समस्त जानकारी अपने मोबाइल फोन में पढ़ सकते हैं।
आदेश डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करे!
Mp Mung Panjiyan 2025 Kab Shuru honge?
दोस्तों वर्तमान में मध्य प्रदेश में उपार्जन केदो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं की खरीद पर 175 रुपए बोनस की घोषणा की गई है यानी कि किसानों को जहां ₹2425 प्रति कुंतल के हिसाब से गेहूं का मूल्य मिल रहा था वहीं अब उन्हें 175 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे इस प्रकार इस वर्ष किसान अपनी गेहूं की फसल उपार्जन केंद्र पर करीब ₹2600 प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच रहे हैं। मध्य प्रदेश में 15 मार्च से उपार्जन केंद्र पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी जो कि अब 5 मई 2025 तक जारी रहेगी। इसके बाद राज्य में जायद की फसल के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा जायद की फसल में अधिकांश हमारे राज्य में मूंग एवं उड़द की फसल बोई जाती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इन फसलों को भी किसानों की आय में वृद्धि के लिए एवं किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिल सके इसके लिए समर्थन मूल्य पर खरीदा जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग की फसल खरीदने के लिए जरूरी उपार्जन प्रक्रिया का इस्तेमाल करेगी हालांकि मध्य प्रदेश सरकार ने अभी समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी के लिए मूल्य की घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि किसानों को इस वर्ष सरकार द्वारा अच्छा खासा समर्थन मूल्य प्रदान किया जा सकता है।
समर्थन मूल्य पर मूंग की रजिस्ट्रेशन एवं खरीद प्रक्रिया से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे चैनल पर उपलब्ध यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं जिसका लिंक हम आपको नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि आप गिरदावरी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अच्छे से समझ सकें।