अब B.Com, B.Sc के छात्र नहीं कर सकेंगे M.A, जानिए नया नियम

यूनिवर्सिटी एडमिशन के नए नियम ने छात्रों को कर दिया हैरान! अब UG में जो विषय पढ़ा है, PG भी उसी में करना होगा। B.Com, B.Sc करने वाले छात्र अब M.A में नहीं ले सकेंगे एडमिशन। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

भोपाल/इंदौर। अगर आप ग्रेजुएशन के बाद अपने पसंदीदा विषय में PG यानि पोस्ट ग्रेजुएशन करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हाल ही में यूनिवर्सिटी एडमिशन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिससे हजारों छात्रों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है।

अब नए नियम के मुताबिक, अगर आपने B.Com, B.Sc या B.A में जो विषय पढ़ा है, PG भी उसी विषय में करना होगा। यानी अगर आपने ग्रेजुएशन में साइंस पढ़ी है, तो अब आप M.A यानि आर्ट्स में एडमिशन नहीं ले पाएंगे।

क्या है नया नियम?

नई एडमिशन गाइडलाइन के अनुसार, अगर किसी छात्र ने UG में कोई भी सब्जेक्ट (Major-Minor) लिया है, तो वही विषय उसे PG में भी पढ़ना होगा। अब विषय बदलकर M.A, M.Sc या किसी भी दूसरे फील्ड में स्पेशलाइजेशन नहीं किया जा सकेगा।

यानी B.Com के छात्र अब चाहकर भी M.A में साइकोलॉजी या पॉलिटिकल साइंस जैसे विषय नहीं चुन सकते। ठीक उसी तरह B.Sc के छात्र भी अब आर्ट्स की किसी ब्रांच में नहीं जा सकेंगे।

पहले क्या था नियम?

अब तक ऐसा कोई नियम नहीं था। छात्र अपने UG कोर्स के बाद किसी भी सब्जेक्ट में PG करने के लिए आजाद थे। B.Sc का छात्र M.A कर सकता था, और B.A करने वाला छात्र चाहें तो M.Com या दूसरी ब्रांच चुन सकता था। स्पेशलाइजेशन की कोई बाध्यता नहीं थी।

कब से लागू हुआ ये नियम?

यह नियम 2021 में शुरू हुए नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत लागू किया गया है, लेकिन अब इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। इससे पहले जिन छात्रों ने ग्रेजुएशन में किसी विषय में प्रवेश ले लिया था, उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं थी। लेकिन अब 2024-25 के सेशन से ये बाध्यता अनिवार्य हो गई है।

छात्रों में बढ़ रही है चिंता

नए नियम की वजह से हजारों छात्र परेशान हैं। कई छात्रों ने ग्रेजुएशन तो किसी वजह से एक विषय में कर लिया, लेकिन प्लान PG का किसी दूसरे फील्ड में करने का था। अब उनका करियर प्रभावित होता नजर आ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस नियम में कुछ लचीलापन होना चाहिए। क्योंकि हर छात्र का इंटरेस्ट समय के साथ बदलता है। अगर किसी ने B.Com किया है और बाद में उसका मन पॉलिटिकल साइंस में लगा, तो उसे उस फील्ड में भी आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन शुरू

UG से PG में एडमिशन के लिए पहला रजिस्ट्रेशन चरण शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। छात्र 5 जून से यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन मेरिट और विषय योग्यता के आधार पर ही मिलेगा।

अगर आप भी इस साल PG में एडमिशन की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपने UG में जो विषय पढ़ा है, वही PG में चुनना होगा। वरना एडमिशन नहीं मिलेगा। यह नियम छात्रों के भविष्य पर बड़ा असर डाल सकता है। उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकार इस नियम को लेकर कुछ राहत देगी।

Leave a Comment