JMM Samman Yojana: झारखंड में शुरू होगी नई योजना, बहनों को मिलेंगे हर महीने ₹2500 रुपए

JMM Samman Yojana: दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं, झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अलग-अलग पार्टियां महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू करने की घोषणा कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की गोगो दीदी योजना को टक्कर देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज झामुमो सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस प्रकार, इस योजना में राज्य की महिलाएं सालाना करीब ₹30,000 प्राप्त कर सकेंगी।

JMM Samman Yojana

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक राशि प्रदान करने के लिए झामुमो सम्मान योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत महिलाएं सालाना ₹30,000 प्राप्त कर सकेंगी। हर महीने महिलाओं को डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ₹2500 की आर्थिक सहायता का भुगतान किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड में पहले से मैया सम्मान योजना संचालित है, जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि दी जा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनने पर, राज्य की महिलाओं को झामुमो सम्मान योजना के तहत ₹2500 प्रदान करने के उद्देश्य से आज इस योजना की घोषणा की गई है।

गोगो दीदी योजना को मिलेगी टक्कर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पांच प्राण नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया गया है, जिसमें अलग-अलग प्रकार की पांच योजनाओं को शुरू करने की घोषणा की गई है। इसमें महिलाओं के लिए भी एक खास योजना है, जिसे गोगो दीदी योजना का नाम दिया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 की राशि दी जाएगी।

Also Read:- Abua Awas Yojana: गरीब परिवारों के लिए पक्का मकान का सपना हुआ साकार, ऐसे मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रुपए

भाजपा द्वारा गोगो दीदी योजना की घोषणा के बाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी महिलाओं के लिए झामुमो सम्मान योजना की घोषणा की, जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने की घोषणा की गई है। अब देखना यह है कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बनती है और महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलते हैं या फिर ₹2100।

JMM Samman Yojana के लिए जरूरी पात्रता

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली झामुमो सम्मान योजना के तहत आवेदन जमा करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित पात्रताओं का पालन करना होगा:

  • झामुमो सम्मान योजना के अंतर्गत केवल राज्य की मूल निवासी महिलाएं आवेदन जमा कर सकती हैं।
  • इस योजना में आवेदन करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन जमा करने वाली महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास डीबीटी सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।

झामुमो JMM सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

झामुमो सम्मान योजना में आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

झामुमो JMM सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली झामुमो सम्मान योजना का आवेदन फार्म जारी किया गया है। आप नीचे दिए गए लिंक से इस आवेदन फार्म को डाउनलोड कर सकते हैं। इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद, आप झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में जाकर इस आवेदन को जमा कर सकते हैं। हालांकि, इस योजना के लिए फिलहाल कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संचालित नहीं है, आपको केवल इस आवेदन फार्म के माध्यम से ही आवेदन जमा करना होगा।

JMM Samman Yojana आवेदन फॉर्म

JMM Samman Yojana

Leave a Comment