Maiya Samman Yojana 4th Installment: छठ पर मिलेगी मईया सम्मान योजना की चौथी किस्त, खाते में आएंगे ₹2500

Maiya Samman Yojana 4th Installment: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से जुड़ी बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इस योजना के तहत, चौथी किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को छठ पर्व पर सरकार ₹2500 की राशि का भुगतान करेगी।

Maiya Samman Yojana 4th Installment

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों में निवास करने वाली महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत, महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं एक वर्ष में करीब ₹12,000 प्राप्त कर सकती हैं। सरकार ने इस योजना के तहत तीन किस्तों का सफल भुगतान कर दिया है, और अब लाभार्थी महिलाएं चौथी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

Also Read:- Abus Awas Yojana 2nd List: अबुआ आवास योजना की दूसरी लिस्ट जारी, इन लोगों को मिलेंगे ₹50,000, देखे अपना नाम

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अंतर्गत चौथी किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं को जल्द ही चौथी किस्त की राशि ट्रांसफर करने वाले हैं। इस बार, महिलाओं को ₹1000 के स्थान पर ₹2500 की राशि का भुगतान किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की चौथी किस्त कब आएगी?

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत पहली, दूसरी और तीसरी किस्त का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है। अगर हम तीसरी किस्त की बात करें, तो नवरात्रि के त्यौहार पर राज्य सरकार ने महिलाओं को तीसरी किस्त के ₹1000 जारी किए थे। इसके पहले, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की पहली किस्त महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर जारी की गई थी।

अब, सरकार महिलाओं को अलग-अलग त्यौहारों पर आर्थिक सहायता का भुगतान करती है, तो चौथी किस्त महिलाओं को छठ पर्व पर दी जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य की महिलाओं को चौथी किस्त का पैसा छठ के पर्व पर दिया जाएगा, और इस दौरान महिलाओं को ₹1000 की बजाय ₹2500 तक की राशि का भुगतान किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की चौथी किस्त में कितने पैसे मिलेंगे?

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि का भुगतान किया जा रहा है। जिन महिलाओं को चौथी किस्त का इंतजार है, उनकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य की महिलाओं को चौथी किस्त में ₹1000 से लेकर ₹2500 तक की राशि दी जा सकती है। सरकार ने फिलहाल इस योजना में जारी की जाने वाली किस्त की राशि का आधिकारिक विवरण नहीं दिया है, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिलाओं को चौथी किस्त में ₹2500 मिल सकते हैं। यह राशि राज्य सरकार द्वारा डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की चौथी किस्त बहुत जल्द छठ के पर्व पर महिलाओं को मिलेगी। जिन महिलाओं को इस योजना की पहली, दूसरी और तीसरी किस्त का सफल भुगतान हो चुका है, उन सभी महिलाओं को चौथी किस्त की राशि भी प्रदान की जाएगी। यदि आप इस योजना की लाभार्थी महिला हैं और आपको पिछले तीन किस्तें मिल चुकी हैं, तो आप इस योजना की चौथी किस्त प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।

Leave a Comment